बिहार में लगातार पढ़ रहे हीट वेव ने पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिए हैं जहां लोग इतने बढ़ते तापमान से त्रस्त हैं। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग ने अभी गर्मी से राहत नहीं मिल पाने की की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य भाग के एक दो स्थानों पर भीषण उष्ण लहर की संभावना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि राज्य के उत्तर पश्चिम, दक्षिण पूर्व भाग के एक दो स्थानों में उष्ण लहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के दक्षिण पश्चिम पटना के एक दो स्थानों पर गम रात्रि के लिए संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। बीते दिन बुधवार को भीषण गर्मी के कारण अलग-अलग स्कूलों में शिक्षक और बच्चे समेत 337 लोग बीमार पड़ गए थे। वहीं 14 लोगों की मौत हुई थी। मौसम और हीटवेव को लेकर बिजली विभाग ने भी विद्युत सप्लाई में बढ़ रहे ओवरलोड के कारण व्यवधान उत्पन्न होने की आशंका है। बिजली नहीं पहुंचने के कारण बिजली विभाग ने लोगों को अपील करते हुए कहा है कि अपने सभी उपकरण एक साथ नहीं चलाएं। विद्युत विभाग ने कहा है कि पानी का मोटर, प्रेस, वाशिंग मशीन और अन्य लोड सुबह पांच से 11 बजे तक ही चला लें। शाम में छह से 11 बजे रात्रि तक फ्रिज को बंद रखें। शाम में छह बजे से 11 बजे रात्रि तक एसी को लगातार नहीं चलाएं। उन्होंने इसके लिए आधे आधे घंटे के अंतराल पर एक चलाने की अपील की है। इसके साथ ही विद्युत विभाग का यह मानना है कि भीषण गर्मी के कारण सिस्टम ओवरलोड के कारण विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। लोगों को विद्युत विभाग की अपील को ध्यानपूर्वक उपयोग करना चाहिए। बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में गुरुवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। वहीं दक्षिण मध्य के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।
गर्मी से 24 घंटे में 14 मौतें, आज कई जगह 48 डिग्री तक जा सकता है पारा

