फरीदाबाद : दिल्ली एनसीआर से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है जहां फरीदाबाद में सूदखोर से परेशान एक ही परिवार के छह लोगों ने हाथ की नस काट ली। सभी ने सामूहिक आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसमें से एक व्यक्ति की मौत हुई है और अन्य पांच घायल हैं। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरीदाबाद के सेक्टर 37 स्थित मकान नंबर 406 में सूदखोर से परेशान एक ही परिवार के छह लोगों ने हाथ की नस काट ली। नस कटने से घर के मुखिया ने दम तोड़ दिया, जबकि पांच घायल हैं, तीन की हालत गंभीर बनी है। परिवार के मुखिया श्याम गोयल (70) की मौत हो गई है। जबकि साधना गोयल (67) अनिरुद्ध गोयल (45), निधि गोयल (42) धनंजय गोयल (19), हिमांक गोयल (15) घायल हैं। सभी लोगों के नस काटी है।
एक ही परिवार के 6 लोगों ने काटी अपनी हाथ की नस, एक की मौत… तीन गंभीर

