बड़ी खबर : रसोई मसालों की जांच के लिए अभियान शुरू , खाद्य आयुक्त ने दिए निर्देश

लखनऊ : हांगकांग और सिंगापुर द्वारा भारत के कुछ रसोई मसालों पर प्रतिबंध के बाद प्रदेश में भी जांच अभियान चला दिया है। और उधर ऑस्ट्रेलिया ने भी मसालों की जांच शुरू कर दी है। गंभीरता को देखते हुए यूपी के सभी छोटे-बड़े रसोई मसाला निर्माताओं की फैक्टरियों से सैम्पल सीज होंगे और उनकी जांच की जाएगी। हर जिले में जांच के निर्देश खाद्य आयुक्त ने दिए हैं।

 सभी सैम्पलों की जांच देश की विभिन्न लैब से होगी और मसालों में खास तौर पर घातक एथीलीन आक्साइड कीटनाशक की पूरी सघनता इ जांच की जाएगी। रिपोर्ट को एफएसएसएआई भेजा जाएगा। यूपी में रसोई मसाले की इंडस्ट्री 10 हजार करोड़ से ज्यादा है।मसालों में फूड स्टेबलाइजर के रूप में होता है। इसका लंबे वक्त तक सीमा से अधिक सेवन करने पर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा रहता है। उत्तर प्रदेश रसोई मसालों की ब्रांडिंग और ट्रेडिंग का बड़ा केंद्र है। छोटे बड़े 40 से ज्यादा ब्रांड अकेले यूपी से निकल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *