पटना : पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे हैं। बीते दिन रविवार शाम को उन्होंने पटना में दो किलोमीटर लंबा रोड शो किया है और इसके बाद राजभवन में विश्राम किया। आज सुबह सोमवार को वह हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और सारण में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी हाजीपुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंच चुके हैं। उन्होंने वज्जिका भाषा को लोगों को प्रणाम कहा। आज सुबह सोमवार को वह हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और सारण में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वह पटना साहिब में लंगर परोसते दिखे। लंगर में पीएम के सेवा की यह तस्वीर भाजपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सतगुरु की सेवा सफल है, जे को करे चित लाए। पटना साहिब गुरुद्वारा में पीएम मोदी ने लंगर परोसा।
श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे पीएम मोदी,लंगर में सेवा भी की

