पद से हटाए जाने के बाद आकाश आनंद का सोशल मीडिया पर पोस्ट

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पद से बर्खास्त किए जाने के बाद आकाश आनंद ने पार्टी प्रमुख मायावती को बहुजन समाज के लिए रोल मॉडल बताया है। वह भीम मिशन और अपने समाज के लिए अपनी आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ते रहेंगे।  अब बसपा के राष्ट्रीय संयोजक के पद से उन्हें हटाया जाने के बाद आकाश आनंद ने पहली प्रतिक्रया दी हैबसपा नेता और पार्टी प्रमुख मायावती के फैसले के बाद आकाश आनंद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

अपनी पहली प्रतिक्रिया में उन्होंने पोस्ट के  लिखा है कि बसपा प्रमुख मायावती आप पूरे बहुजन समाज के लिए आदर्श हैं, करोड़ों देशवासी आपको पूजते हैं। आपके संघर्षों की वजह से ही आज हमारे समाज को एक ऐसी राजनैतिक ताकत मिली है जिसके बूते बहुजन समाज आज सम्मान से जीना सीख पाया है।आपका आदेश सिर माथे पे। भीम मिशन और अपने समाज के लिए मैं अपनी अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *