वाराणसी : पूर्वांचल में लगभग 20 ऐसे चेहरें हैं जो पहली दफा लोकसभा चुनाव में अलग-अलग पार्टियों के सिंबल पर चुनाव मैदान में होंगे। नए चेहरों या यूं कहें कि फर्स्ट टाइमर को अवसर देने में बहुजन समाज पार्टी सबसे आगे है। बसपा ने पूर्वांचल की 13 में से 11 सीटों पर नए चेहरों पर अपना भरोसा जताया है।
राजपूत बहुल जौनपुर सीट पर पार्टी ने महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और महाराष्ट्र सरकार में गृह राज्यमंत्री रहे कृपाशंकर सिंह को टिकट दिया है। कृपाशंकर पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। और वहीँ भदोही सीट से भाजपा ने डॉ. विनोद बिंद को अपना उम्मीदवार उतारा है।

