आज सौरभ भारद्वाज मिलेंगे सीएम केजरीवाल से जेल में

नई दिल्ली : शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल से सम्बंधित खबरे आज कल छाईं हुईं हैं। आज बुधवार को सौरभ भारद्वाज मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं की मुलाकात दोपहर में होने वाली है। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान केजरीवाल से मुलाकात कर चुके हैं। बीते दिन मंगलवार को जेल में केजरीवाल को इंसुलिन दी गई थी। तिहाड़ जेल के महानिदेशक (जेल) संजय बेनीवाल  ने कहा है कि तिहाड़ में सब कुछ जेल नियम के तहत होता है। यहां पर सभी कैदियों को समय पर खाना दिया जाता है। मुख्यमंत्री को कोर्ट के आदेश के तहत घर का खाना दिया है। इसकी जांच में पांच से सात मिनट का समय लगता है। जेल में करीब एक हजार कैदी मधुमेह से ग्रसित है। इसका प्रबंधन जेल प्रशासन कर रहा है। जेल में करीब 20 हजार कैदी है। सभी को कुछ न कुछ परेशानी है हमारा प्रयास है कि उन्हें दूर किया जाए। हर जेल में एक विजिटिंग जज होते हैं, जो स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें, साफ-सफाई और कानूनी समाधान सहित अन्य पर नजर रखते हैं। वह कैदियों की शिकायत भी सुनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *