लेह : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख के लेह में थोइस हवाई अड्डे पर पहुंचे हैं यहाँ वो सियाचिन में तैनात सशस्त्र बलों के जवानों से बातचीत करेंगे और आज सोमवार सुबह दिल्ली से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सियाचिन के लिए विमान से निकले थे। उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि सियाचिन के लिए दिल्ली से रवाना हो रहा हूं। वहां तैनात हमारे साहसी सशस्त्र बल कर्मियों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं। बता दे कि होली के अवसर पर राजनाथ सिंह का सियाचिन जाकर सैनिकों के साथ त्योहार मनाने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम के चलते उनका कार्यक्रम रद्द हो गया था। रक्षा मंत्री लेह में ही सैनिकों के साथ होली मनाकर लौट गए थे। भारतीय सेना ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सियाचिन ग्लेशियर पर अपनी मौजूदगी के 40 साल पूरे किए। प्रमुख युद्धक्षेत्र में किसी महिला सेना अधिकारी की पहली ऐसी परिचालन तैनाती थी।
लद्दाख पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जवानों से किया वार्तालाप

