प्रयागराज : यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम जारी हो गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने प्रयागराज स्थित मुख्यालय में इसकी घोषणा की। सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने कहा कि 12 दिन में मूल्यांकन हुआ है और 19 दिन में रिजल्ट दिया जा रहा है। हाई स्कूल का रिजल्ट 89.55% रहा है और इंटरमीडिएट का 82.60% है। 55 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। दसवीं में सीतापुर की प्राची निगम ने टॉप किया है। प्राची निगम के पिता चन्द्रप्रकाश निगम भाजपा नेता हैं।
दसवीं में सीतापुर की प्राची निगम ने किया टॉप

