सीएम अरविंद केजरीवाल को एक और झटका, निजी सचिव को हटाया

नई दिल्ली : तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक और झटका लगा है क्यूंकि सीएम के निजी सचिव बिभव कुमार के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है जिसके तहत बिभव कुमार की सेवाएं समाप्त हो गईं हैं । विजिलेंस विभाग ने बिभव कुमार की नियुक्ति को सही नहीं माना है। विजिलेंस विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी वाईवीवीजे राजशेखर ने आदेश जारी किया है। आदेश में बोला गया है बिभव कुमार की नियुक्ति के लिए निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का ईमानदारी से पालन नहीं किया गया है। इसलिए ऐसी नियुक्ति अवैध और अमान्य है। दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी कई बार बिभव कुमार से पूछताछ कर चुकी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कैबिनेट के मंत्री राजकुमार आनंद ने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने से पहले आनंद ने सोशल मीडिया पर भाजपा पर हमला बोला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *