सड़क पर उतरी भाजपा, प्रदर्शन के दौरान इस नेता को लगी चोट

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की पुलिस ने उन्हें हटाने के लिएपानी की बौछार का इस्तेमाल किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को चोट लग गई। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।  बतादें कि उच्च न्यायालय ने आज बीते दिन मंगलवार को अरविंद केजरीवाल की दिल्ली आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की थी। जिसके बाद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।  खबरों की माने तो,इससे पहले हाई कोर्ट का फैसला आने के बाद सौरभ भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संजय सिंह की जमानत याचिका भी हाई कोर्ट ने खारिज कर दी थी। उनकी याचिका खारिज करने के दौरान हाई कोर्ट ने वे ही बाते बोली थी जो मंगलवार को केजरीवाल की याचिका खारिज करते हुए हाई कोर्ट ने कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *