जल संस्थान के बाबू ने 1.65 करोड़ का गबन Corruption कर डाला। सहायक अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जल संस्थान लक्सर डिवीजन के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि प्रधान सहायक बिंदर कुमार को जल मूल्य के 1.72 करोड़ रुपये पंजाब नेशनल बैंक मंगलौर लंढौरा की शाखा में विभाग के खाते में जमा करने के लिए दिए गए थे।
आरोप है कि प्रधान सहायक ने यह राशि बैंक में जमा ही नहीं कराई। इसकी सूचना भी जल संस्थान को नहीं दी गई।
बाद में अधिकारियों को शक हुआ तो बाबू ने 1.72 करोड़ 16 हजार 100 रुपए में से करीब साढ़े सात लाख रुपये ही अकॉउंट में जमा कराए।
जबकि 1.64 लाख 96 हजार 900 रूपये गबन कर लिए। अधिकारियों के बार बार कहने पर भी पैसे जमा नहीं किये गए। जिसके बाद पुलिस में तहरीर दी गई।
लक्सर कोतवाली प्रभारी हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। Corruption मामले की जांच की जा रही है।
बता दें कि प्रधान सहायक बिंदर कुमार की तैनाती जल संस्थान के पंतद्वीप मैदान स्थित अनुरक्षण खण्ड में है।
Corruption: 1.65 करोड़ का गबन, जल संस्थान के बाबू के खिलाफ केस दर्ज

