देहरादून : भगवान बदरीनाथ धाम में बीते दिन बुधवार की रात बड़ा सड़क हादसा हुआ जिसके चलते एक अनियंत्रित कार ने महिला तीर्थयात्री को जोर से टक्कर मार दी जहाँ महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पुलिस द्वारा कार को सीज कर दिया है।
दुखद ये भी रहा कि जिस महिला को कार ने अचानक टक्कर मारी उसकी गोद में एक छोटा बच्चा भी था। थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बताया कि रात को महिला तीर्थयात्री बस अड्डे की ओर चलकर आ रही थी। अचानक से एक बदरीनाथ आस्था पथ पर एक तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी।
महिला की गोद में एक बच्चा भी था, बच्चे को भी हल्की चोट आई है। महिला यात्री के परिजनों और पुलिस की मदद से महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन उसने पहले ही दम तोड़ दिया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
एक सप्ताह बाद शुरू कपाट बंद होने की प्रक्रिया होगी शुरू
बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने सपरिवार धाम पहुंचे कैलाश नौटियाल ने कहा कि बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की खुशहाली की मनौतियां मांगी। । देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट बंद हो गए हैं। और अब जल्द ही बद्रीनाथ के कपाट भी बंद होने की तैयारी होने लगी है। जो की एक सप्ताह बाद शुरू कर दी जाएंगें।

