कानपुर ; आज यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुबह 10 बजे गुरुदेव चौराहे पर बने मेट्रो डिपो में बटन दबाकर मेट्रो ट्रेन को ट्रायल के लिए रवाना किया है। इस कार्यक्रम में कोचों में उपलब्ध सुविधाएं और प्लेटफार्मों की व्यवस्थाएं भी मिलेंगीं सीएम ने आज डिपो परिसर में ही शहर वासियों को सम्बोधित किया है।
आज आयोजित इस समारोह में प्रमुख उद्योगपति, शिक्षण संस्थानों के निदेशक, संचालक, पुलिस और प्रशासन के अफसर, जनप्रतिनिधि और मीडिया के लोग उपस्थित हुए। आज यहां सिर्फ 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मेट्रो ट्रेन के ट्रायल को हरी झंडी दिखाने के बाद केडीए सभागार में जीका संक्रमण रोकथाम के लिए भी समीक्षा बैठक की जायेगी। इस सब के उपरान्त यूपी मुख्यमंत्री चकेरी क्षेत्र में जीका वायरस से प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से रूबरू होंगें । इसके बाद यहाँ कार्यक्रम को पूरा कर सीएम 12:30 बजे चकेरी एयरपोर्ट से आगरा के लिए रवाना हुए है।
ट्रायल रन से पहले मंगलवार को दिन भर मेट्रो और जिला प्रशासन के अफसर तैयारियों में जुटे रहे। आईआईटी से मोतीझील तक नौ किमी की दूरी में मेट्रो के दोनों ट्रैकों पर ट्रेन अधिकतम स्पीड में दौड़ाकर देखी गई। बुधवार को मेट्रो ट्रेन का ट्रायल शुरू होने के बाद रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्स ऑर्गनाइजेशन (आरडीसओ) लगभग छह हफ्तों तक इसकी निगरानी करेगा, जिसमें ट्रेन के सस्पेंशन, परिचालन के दौरान आने वाले कंपन और गति आदि के संबंध में परीक्षण किए जाएंगे। जिसके बाद यात्रियों के लिए मेट्रो संचालन की अनुमति मिलेगी।
सीएम योगी ने आज कानपुर मेट्रो ट्रायल को दिखाई हरी झंडी, जीका वायरस से प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

