खेल नीति 2021 के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक लाने वाले खिलाड़ियों को सीधे नौकरी दिए जाने की सुविधा है। जिसके तहत आज सोमवार को मुख्य सेवक सदन में नौ खिलाड़ियों को वन दरोगा के पद पर नौकरी दी गई। और दो खिलाड़ियों को क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बनाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने इन खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिए। वन दरोगा के पद पर हल्द्वानी नैनीताल की नव्या पांडे, डिफेंस कालोनी देहरादून की उन्नति शर्मा, रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर के लोकेश शाह, पिथौरागढ़ की शोभा कोहली, रुड़की हरिद्वार के शुभम कुमार, काशीपुर ऊधमसिंह नगर के हिमांशु तिवारी, रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर की खुशबू यादव, मल्ली नाली अल्मोड़ा के मंगल सिंह, जखोली रुद्रप्रयाग के आशीष सिंह को नियुक्ति दी गई। रानीखेत अल्मोड़ा की मनीषा बिष्ट, पाण्डेयखोला अल्मोड़ा के ध्रुव रावत, द्वाराहाट अल्मोड़ा के दिवाकर पुजारी, खुडबुड़ा देहरादून के हर्षित शर्मा एवं पौड़ी गढ़वाल के अंकित कुमार को वन आरक्षी के पद पर नौकरी दी गई। द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा की शुभांगिनी शाह को सहायक प्रशिक्षक खेल बनाया गया है। मो.सोहेल, कार्तिक राणा, ईशु भारती, अभिषेक वर्मा, गायत्री नेगी, नितेश सिंह व शशांंक क्षेत्री को गृह विभाग में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त किया गया है।
प्रदेश के नौ खिलाड़ी बने वन दरोगा, अन्य को दिया ये पद

