देहरादून : भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम पार्टी चुनाव अभियान को गति देने के लिए दो दिवसीय दौरे पर आज शनिवार को उत्तराखंड पहुंचे हैं। यहां वह टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की चुनाव प्रबंधन समिति एवं संकल्पपत्र अभियान के तहत कई वर्गों के साथ बैठकों में शामिल होंगे। परेड ग्राउंड स्थित टिहरी लोस चुनाव कार्यालय देहरादून से दुष्यंत कुमार गौतम ने प्रचार वीडियो वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद वह टिहरी लोस की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे
दो दिवसीय दौरे पर प्रदेश पहुंचे दुष्यंत गौतम, प्रचार वीडियो वैन को किया रवाना

