दिल्ली की वित्त मंत्री ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 76,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। चुनावी वर्ष में जो बजट पेश किया है। इसमें सीएम ने महिला सम्मान योजना का भी एलान किया है।जिसमें दिल्ली की हर महिला को एक हजार रुपये मिलेंगे। इसके अंतर्गत 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। इस बजट को राजनीति बजट बताया जा रहा है। उन्होंने आगे लिखा कि मैं लगा हुआ हूं। जल्दी इस योजना का रजिस्ट्रेशन भी शुरू करेंगे। अपनी बहनों और माताओं से हाथ जोड़कर बिनती है कि मैं आपके और आपके परिवार के लिए जो भी अच्छा काम करना चाहता हूं, ये लोग उपराज्यपाल और केंद्र सरकार के जरिये मुझे रोकते हैं। अगले महीने चुनाव हैं। इस चुनाव में आप सब मुझे आशीर्वाद दें और अपने घर के सभी लोगों से भी कहें। इस चुनाव में मेरे हाथ मजबूत करें।
सीएम का एलान -जल्द चालू होगी महिला सम्मान योजना

