देहरादून : आज बुधवार को देहरादून के विकासनगर में त्यूणी- अटाल मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ है। एक कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो बच्चों और दो महिलाओं समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को देहरादून स्थित हायर सेंटर भेजा गया है। हादसा तब हुआ जब परिवार त्यूणी के सैंज गांव से चालदा महासू महाराज के दर्शन के लिए जा आ रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम अवसर पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला। टीम का कहना है कि मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार, दो बच्चों समेत छह की मौत

