Mock drill : हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉकड्रिल

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। हमले के तुरंत बाद आतंकवाद निरोधक दस्ते की टीमें भी स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई की गई। Mock drill
दरअसल ये सब एक मॉकड्रिल का हिस्सा था।
बुधवार की रात को कुंभ मेला पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर आतंकी हमले के दौरान होने वाली कार्रवाई की मॉकड्रिल (पूर्वाभ्यास) किया।
समाचार लिखे जाने तक मॉकड्रिल की जा रही थी। बता दें कि कुंभ मेले में देश ही नहीं विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
कुंभ के दौरान इस तरह का हमला होने पर उससे कैसे निपटा जाए, इसको लेकर Mock drill पूर्वाभ्यास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *