नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय ने बीओआई से कहा है कि वो बायजू के संस्थापक बायजू रविंद्रन के खिलाफ लुकआउट नोटिस करने जा रहे हैं। इस बात का दावा रिपोर्ट्स में किया गया है। केंद्रीय एजेंसी ने बीओआई को बायजू के मुखिया के खिलाफ ताजा एलओसी जारी कर यह सुनिश्चित करने को कहा था कि वो देश न छोड़कर जाए। बायजू मुखिया के खिलाफ ईडी कोच्चि कार्यालय के कहने पर डेढ़ साल पहले भी एलओसी ऑन इंटीमेशन जारी किया गया था। इस जांच को बेंगलूरू दफ्तर स्थानांतरित कर दिया गया था। बतादें कि एलओसी ‘ऑन इंटीमेशन’ के तहत आव्रजन अधिकारी जांच एजेंसी को सूचित करते हैं कि संबंधित व्यक्ति विदेश जा रहा है लेकिन व्यक्ति को देश छोड़ने से नहीं रोका जा रहा है। जानकार लोगों के मुताबिक़, ईडी का बेंगलुरु कार्यालय, जो कथित विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) की जांच कर रहा है।
ईडी के घेरे में बायजू के संस्थापक रविंद्रन, बीओआई को लुकआउट सर्कुलर जारी करने के निर्देश

