लखनऊ : प्रधानमंत्री ने 10 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया शुभारंभ, पढ़े मुख्य बिन्दु

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 10 लाख करोड़ रुपये की 14 हजार निवेश परियोजनाओं का शुभारंभ करने पहुंचे हैं।जिससे 34 लाख लोगों को रोजगार प्राप्त होगा और यूपी को 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के सीएम योगी आदित्यनाथ के सपने को पूरा करने की दिशा में ये बड़ा कदम उठाया गया है।  पीएम मोदी ने पर कहा कि हमारी सरकार ने देश की एक करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाया है। हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में देश की तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे। पीएम बोले कि एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए लगातार कोशिश हो रही है साथ ही राज्य में  डिफेंस कॉरिडोर और उद्योगों से भी एमएसएमई को लाभ होने वाला है।

 

पीएम मोदी ने सम्बोधन में कहा कि कहा कि प्रदेश में बीते सात सालों से डबल इंजन की सरकार बनी हुई है। राज्य में अब व्यापार, विकास और विश्वास का माहौल तैयार हो चुका है। आज यूपी वो राज्य है जहां देश की पहली रैपिड रेल चल रही है। आज यूपी वो राज्य है जहां सबसे ज्यादा एक्सप्रेस वे हैं। यूपी में नदियों के विशाल नेटवर्क का इस्तेमाल मालवाहक जहाजों के लिए हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ग्रोथ स्टोरी को लेकर आश्वस्त है। पूरे देश में मोदी की गारंटी की चर्चा है। पूरी दुनिया भारत बेहतर रिटर्न की गारंटी बन रहा है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर देखा जाता है कि चुनाव के नजदीक आते ही निवेशक निवेश से बचते हैं पर अब निवेशक भी सरकार की स्थिरता को लेकर आश्वस्त था।  प्रदेश को 40 लाख करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं के प्रस्ताव मिल चुके हैं। अब उत्तर प्रदेश विकसित प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *