बदायूं : यूपी के बदायूं के महिला अस्पताल में अल्ट्रासउंड कराने आई महिला के साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने अश्लील हरकत की है ऐसा रूप महिला ने लगाया है। आरोप लगाते हुए महिला ने बताया कि उसने तभी शोर मचा दिया। इस पर महिला के पति ने सीएमएस की पिटाई कर दी। सीएमएस ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने के लिए कहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि बदायूं के पास सहसवान नगर की महिला का तीन दिन पहले महिला अस्पताल में प्रसव हुआ था। बच्चा कमजोर होने की बजह से उसे एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया गया । बीते दिन शुक्रवार को करीब एक बजे महिला अपने पति के साथ अल्ट्रासाउंड कराने के लिए रूम में पहुंची तो सीएमएस डॉ. इंदुकांत वर्मा जब अल्ट्रासाउंड कर रहे थे तभी महिला ने उन पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए चीखना शुरू कर दिया। इस पर महिला के पति ने सीएमएस के साथ हाथापाई कर दी।
सीएमएस ने दी अपनी सफाई –

