रोहतास : आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” रोहतास (सासाराम) पहुंची है। पहुंच चुकी है। औरंगाबाद की जनसभा में इंडी गठबंधन के सहयोगी राजद और वामदल के बड़े नेता नहीं पहुंचे थे। आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रोहतास पहुंची। तेजस्वी यादव न सिर्फ राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुए बल्कि उनके सारथी भी बने। इंडी गठबंधन के हजारों कार्यकर्ता और समर्थकों साथ तेजस्वी यादव लाल रंग की चार पहिया राहुल गांधी के साथ नजर आए। गाड़ी के पीछे की सीट पर कांग्रेस की वरीय नेता मीरा कुमार भी दिखाईं दीं। न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 34वां दिन है। राहुल गांधी आज रोहतास में किसान नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। दोपहर करीब 2:30 बजे तेजस्वी यादव और राहुल गांधी कैमूर में एक सभा को सम्बोधित करने के बाद शाम करीब 5 बजे यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। वहीं उन्होंने कहा कि ‘महिलाओं पर अत्याचार निंदनीय है, इसकी जांच होनी चाहिए। राज्य सरकार को इसे सौम्यता से नहीं लेना चाहिए। इस मुद्दे का राजनीतिकरण ठीक नहीं है।
राहुल गांधी की न्याय यात्रा पहुंची रोहतास,तेजस्वी ने संभाली स्टीयरिंग

