आज यूपी सीएम 109 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं की देंगें सौगात

ओरैया : आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक जिला एक मेडिकल कॉलेज कार्यक्रम के दौरान जहां 280 करोड़ से निर्मित होने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगें। वहीं 109 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास भी करने वाले हैं। 
आज जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री औरैया जिले में 280 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी करेंगे।

राजकीय मेडिकल कालेज में प्रशासनिक ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक, पांच सौ बेड का चिकित्सालय, शैक्षणिक सत्र 2022-23 से एमबीबीएस की 100 सीटों पर प्रवेश के अलावा लाइब्रेरी, मल्टीपरपज हॉल एवं जिम, 460 क्षमता का छात्रावास, आवासीय भवन के अलावा प्ले ग्राउंड का निर्माण शामिल है। 
आपको बतादें कि ककोर मुख्यालय स्थित तिरंगा मैदान में दोपहर साढ़े 12 बजे आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, सांसद इटावा डॉ.रामशंकर कठेरिया, सांसद कन्नौज सुब्रत पाठक, राज्य सभा सांसद गीता शाक्य, बिूधना विधायक विनय शाक्य भी उपस्थित होंगें। 

आज इस कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री के आगमन पर पुलिस पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। आज की सुरक्षा के लिए 590 पुलिस कर्मचारियों के साथ दो कंपनी पीएसी चप्पे-चप्पे पर निगेहबानी के लिए लगाईं हैं। वहीं आसमान से ड्रोन भी लगातार निगेहबानी पर रहेगा। इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ स्तर के कई अधिकारी तैनात किए जाएगें। पंडाल वाटर प्रूफ होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *