आज हफ्ते के तीसरे दिन भारतीय शेयर बाजार शुरुआती गिरावट के चलते हरे निशान पर बाजार बंद हुआ है। बुधवार को सेंसेक्स 277.98 अंकों की बढ़त के साथ 71,833.17 के स्तर पर जबकि निफ्टी 96.80 अंकों की मजबूती के साथ 21,840.05 के लेवल पर बंद हुआ था। सेंसेक्स में दिन के निचले स्तरों से 1000 से अधिक अंकों की बढ़त दर्ज की गई। अमेरिका में अपेक्षा से अधिक महंगाई के आंकड़ों के बाद घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बड़ी बिकवाली दिखी थी। बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले 5 पैसे की बढ़त के साथ 83.03 के भाव पर पहुंच गया। निफ्टी मिडकैप100 और निफ्टी स्मॉलकैप100 में एक-एक प्रतिशत मजबूत हुआ। बाजार में उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडिया वीआईएक्स (VIX) इंडेक्स 2 प्रतिशत फिसलकर 16 से नीचे पहुंच गया।
बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार,सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी 21850 के करीब

