नैनीताल : हल्द्वानी में आठ फरवरी को एक अवैध मदरसे और नमाज के लिए बनाई जा रही इमारत पर नगर निगम ने बुलडोजर चलाया था जिसके बाद शहर के साथ साथ आस पास के शहरों में भी हिंसा का माहौल है। इसके बाद से स्थानीय लोगों ने पुलिस और निगम की टीम पर हमला किया था। बनभूलपुरा में हुए अग्निकांड में सरकारी संपत्ति, नगर निगम और पुलिस की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। निगम ने अपना आकलन करीब पांच करोड़ रुपये बताया है। एक करोड़ रुपये की सरकारी और पुलिस की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कार्रवाई हुई है। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। छह लोगों की मौत हुई है।
हल्द्वानी हिंसा पर अपडेट : अन्य जहाजों से हटा कर्फ्यू- बनभूलपुरा में जारी रहेगा

