देहरादून : उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल में जबरदस्त बारिश हो रही है . कुछ मैदानी इलाकों में भी जमकर बारिश हुई है, बीते दिन बुधवार को मौसम ने करवट बदली। उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश तो कही बर्फबारी हुई । जिससे लोगों के चेहरे पर ख़ुशी आई । प्रदेश में पिछले लंबे समय से बारिश और बर्फबारी नहीं हुई थी।
जनवरी के अंतिम दिन मौसम में बदलाव से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीते दिन बुधवार के साथ ही आज गुरुवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी है।आज गुरुवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बर्फबारी होने की आशंका जताई गई है। 31 जनवरी की शाम या रात से उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में तीन हजार मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में भारी से भारी बर्फबारी होगी

