लखनऊ की पुणे में इंफोसिस की सॉफ्टवेयर कंपनी में जॉब कर रही वंदना की बेरहमी से हत्या की गई । लखनऊ की रहने वाली इंजीनियर वंदना द्विवेदी की गोली मारकर पुणे में हत्या हुई है। खुद वंदना के प्रेमी ने 27 जनवरी की रात लॉज में वारदात को अंजाम दिया। मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोमवार को उसे जेल भेज दिया।
पुलिस साक्ष्य जुटाने के साथ वारदात की मूल वजह पता करने में जुटी है। इंदिरा नगर के सेक्टर 11 में रहने वाली वंदना (26) और जानकीपुरम विस्तार निवासी ऋषभ निगम के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। 27 की रात दोनों पुणे के पिंपरी चिंचवड़ के हिंजवडी इलाके में लॉज के कमरा नंबर 306 में रुके थे वहां 27 की देर रात ऋषभ ने वंदना को पिस्टल से तीन गोलियां मारी, और हत्या कर दी।
गोलियां सिर और एक सीने में लगीं। इसके बाद ऋषभ भाग निकला। पुणे की पुलिस के अलर्ट जारी करने के कुछ घंटे बाद मुंबई पुलिस ने चेकिंग के दौरान ऋषभ को दबोच लिया। वंदना मूल रूप से गोंडा की रहने वाली थीं। परिवार इंदिरा नगर में रहता है। माता-पिता अभी प्रयागराज में हैं।

