देहरादून : उत्तराखंड में प्रदेश प्रभारी के रूप में दुष्यंत कुमार गौतम को पार्टी हाईकमान ने दोबारा जिम्मेदारी दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस संबंध में सूची भी जारी की है। पूर्व में भी दुष्यंत कुमार गौतम ही प्रदेश प्रभारी थे।उत्तराखंड बीजेपी को लेकर पार्टी हाईकमान ने ये फैसला लिया है। कुछ दिन पहले लोकसभा चुनाव में 75 प्रतिशत वोट हासिल करने की रणनीति पर मंथन करने के लिए पार्टी 33 प्रमुख दिग्गज राजधानी में इकट्ठे हुए थे। बैठक में हर नेता को लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपनी एक कार्य योजना तैयार की। इस बैठक में केंद्र से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पहुंचे थे।
उत्तराखंड : प्रदेश प्रभारी के रूप में पार्टी ने फिर दुष्यंत गौतम चुना

