मनसा देवी रोपवे किराये का हिसाब नगर निगम के पास नहीं है ऐसा सामने आया है कि जब राज्य सूचना आयुक्त की तरफ से सख्ती के साथ नगर निगम को हिसाब देने का आदेश दिया है। सूचना आयुक्त योगेश कुमार भट्ठ ने यह आदेश दीपक कुमार ठाकुर निवासी कनखल की तरफ से लगाया गई अपील के बाद ये किया गया है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि नगर निगम ने रोपवे से मिले किराये के संबंध में मांगी गई जानकारी का कोई जवाब स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। दीपक ने 1 नवंबर 2023 को राज्य सूचना आयोग में अपील की थी। आयोग की तरफ से सूचना उपलब्ध कराने के आदेश के साथ ही प्रथम अपीलीय अधिकारी को नोटिस जारी के आदेश दिए थे। अपील की सुनवाई करने के बाद राज्य सूचना आयुक्त ने अपीलीय अधिकारी को संपूर्ण और स्पष्ट विवरण के साथ आयोग के समक्ष प्रस्तुत होने के आदेश दिए।नगर निगम प्रशासन का कहना है कि मांगी गई जानकारी पूरे विवरण के साथ उपलब्ध कराई जाएगी।सहायक नगर आयुक्त श्यामसुंदर ने कहा कि नगर निगम राज्य से मिलने वाले विभिन्न मद की धनराशि से कर्मचारियों को वेतन देता है। अलग से होने वाली इनकम के माध्यम से विकास और निर्माण कार्य किए जाते हैं। बोर्ड में स्वीकृत करीब नौ करोड़ रुपये से कुल 60 वार्डों में विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। रोपवे का किराया हो या अन्य स्रोत की आय से विकास कार्य होते हैं।

