देहरादून : प्रखंड के कुमराड़ा गांव निवासी भारतीय सेना की गढ़वाल स्काउट में राइफलमैन शैलेंद्र सिंह कठैत 27 वर्ष के थे ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए हैं। हादसे की खबर के बाद से ही परिवार समेत गांव में शोक है। आज बुधवार को उनका पार्थिव शरीर सेना द्वारा पैतृक गांव पहुंचा जहां उनका सैन्य सम्मान के साथ भागीरथी नदी में नम आंखों से अंतिम संस्कार हुआ।राइफलमैन शैलेंद्र सिंह कठैत भारत चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी ग्यालढुंग में थे। पेट्रोलिंग करते वक्त अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे चट्टान पर गिर गए थे। घटना सोमवार की है। जवान के सिर और पैर पर चोट के निशान मिले थे।
भारत-चीन बार्डर पर चिन्यालीसौड़ का जवान शहीद, आज हुई अंतिम विदाई

