कानपुर :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से बेहद हैरानी वाली खबर सामने आई है जहां 12वीं का छात्र मोबाइल पर ऑनलाइन गेम ला लती था। जिस गेम ऐप पर खेल के चक्कर में उसके पिता के अकाउंट से 50 हजार रुपये निकल गए। बीते सोमवार को वो बेहद डर गया और 12वीं का छात्र अपना घर छोड़कर ही चला गया। उसके बैग में वो एक लेटर छोड़ गया है। उसने अपने परिवार को लेकर काफी कुछ उस लेटर में लिखा है। उसमें लिखा है कि मुझसे बड़ी गलती हुई है। इसलिए मैं जा रहा हूं। अब आप लोग मुझे मत ढूंढिएगा। लेटर में ही छात्र ने यह भी लिखा है कि ‘मैंने कई बार खुदकुशी का प्रयास किया लेकिन वह कर नहीं पाया। अब वह नहर में कूदेगा और मर जाएगा। छात्र के जाने के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।पुलिस भी छात्र की तलाश में जुटी है।
यह मामला मूलरूप से बिहार के छपरा के रहने वाले नितेश कुमार आर्डनेंस फैक्टरी में मशीन ऑपरेटर हैं। वह परिवार के साथ कानपुर में ही रह रहे हैं। परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और इकलौता बेटा नितिन कुमार (17) है। नितिन 12वीं कक्षा में है। बीते सोमवार से नितिन घर से गायब हो गया है। घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं नहीं पता चल पा रहा है। परिजनों ने नितिन के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी। बीते दिन मंगलवार सुबह पुलिस ने छात्र का कमरा चेक किया गया तो एक लैटर सामने आया। जिसमें लिखा था कि पिता के मोबाइल पर गेम खेलते समय उससे 50 हजार का ऑनलाइन फ्रॉड हो गया था। इससे छात्र डर गया। डर के कारण वह घर छोड़कर चला गया। नितिन से पहले भी ऑनलाइन गेम खेलते वक्त धोखाधड़ी झेल चुका है। पिता ने उसे डांट लगाई थी। 14 से 15 जनवरी के बीच नितिन फिर से ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ। इसलिए वो घर से चला गया है।

