नई दिल्ली : बीते दिन मंगलवार 16 जनवरी को मुंबई से बेंगलुरु जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक यात्री शौचालय में करीब 1 घंटा फसा रहा। उड़ान के समय ही दरवाजे के लॉक में खराबी आ गई जिस वजह से यात्री अंदर फस गया। स्पाइसजेट ने बताया कि यात्रा समय हमारे चालक दल ने यात्री को सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया। जब फ्लाइट बंगलूरू पहुंची तब एक इंजीनियर ने शौचालय का दरवाजा खोला और यात्री को तुरंत अस्पताल भेजा गया। अंदर फंसे यात्री को पूरा रिफंड किया जा रहा है।
उड़ती फ्लाइट में शौचालय में फंसा यात्री, एयरलाइन ने लौटाए पैसे

