नई दिल्ली : गौरतलब है कि ईडी लगातार दिल्ली सीएम केजरीवाल को समान भेज रही है अब सीएम केजरीवाल को चौथा सामना भेजा गया है। एएनआई के अनुसार, ईडी ने केजरीवाल को शराब घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया है। केजरीवाल को 18 जनवरी को ईडी के सामने पेश होने के लिए बोला गया है।
केजरीवाल तीन समन जारी होने के बाद भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। इससे पहले ईडी ने दो नवंबर, 21 दिसंबर और तीन जनवरी को समन जारी कर केजरीवाल को पूछताछ को बुलाया गया था। केजरीवाल पूछताछ में नहीं पहुंचे थे। चौथा समन जारी होने के बाद केजरीवाल पेश होते हैं या नहीं। तीसरे समन के बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से प्रतिक्रिया दी गई थी कि वह ईडी का सहयोग करना चाहते हैं, लेकिन ईडी का यह समन राजनीति से प्रेरित है। पता हो कि दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था कि आज (चार जनवरी) को ईडी केजरीवाल के आवास पर छापा मरने वाली है और उन्हें करेगी गिरफ्तार।

