टी-20 विश्व कप का 28वां मैच बीते दिन संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेला गया जो की भारत और न्यूजीलैंड के बीच था। जिस मुकाबले में फिरसे भारत टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। दुबई में हुए इस मैच में कीवी टीम ने भारत को आठ विकेट से हराया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। कल हुए पूरे मैच में भारतीय टीम बेहद ढीले परफॉर्मेंस में दिखी। कीवी टीम ने खेल के हर क्षेत्र में से बौना साबित कर दिया। लेकिन अब जब टीम इंडिया दूसरा मैच भी हार गई है भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के दरवाजे भी बंद होते दिखने लगे हैं। भारत की इस शर्मनाक हार पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी काफी नाराज़ हुए है और शोएब ने कहा है कि, ‘जैसा मैंने कहा था मैच से पहले और काफी दिनों से पहले कह रहा था कि हिन्दुस्तान परेशानी में पड़ सकता है, न्यूजीलैंड अगर टॉस जीत गया तो भारत के लिए काफी मुश्किल हो वही बात हुई, आज हिन्दुस्तान की टीम बहुत बुरी तरह से खेली और उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा। मुझे कभी लगा नहीं कि वह किसी भी समय मैच में थे, वह काफी ज्यादा प्रेशर में नजर आ रहे थे जिसको देखकर लग ही नहीं रहा था कि दो टीम खेल रही हैं, टीम इंडिया ने जिस तरह का खेल आज के मैच दिखाया उससे काफी दुखी हूं।
IND Vs NZ : भारत की हार पर शोएब अख्तर का फूटा गुस्सा,बोले- हिन्दुस्तान परेशानी में पड़ सकता है

