लखनऊ : भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने गुरुवार को एक पत्रकारवार्ता में कहा कि हमारी अखिलेश यादव से कई मुद्दों पर बातचीत हुई है। तो पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम अपने मुद्दों पर सहमति के साथ सपा के साथ गठबंधन कर सकते है। इस गठबंधन का ऐलान 27 अक्टूबर को मऊ के हलधरपुर मैदान में अखिलेश यादव की सभा में किया जाएगा। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश में महंगाई बढ़ती जा रही है ,अपराधियों के हौंसले बुलंद है। इसलिए हम समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन केलिए तैयार हैं।हम सभी चाहते हैं जातिवाद का मुद्दा, जनगणना, सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट, गरीबों का इलाज फ्री, महिलाओं की सुरक्षा देने के साथ ही नौजवानों को रोजगार दिलाई जाए.प्रदेश में शांति बनाए रखना हमारा प्राथमिक मुद्दा है।
राजभर ने कहा मौजूद सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए भागीदारी संकल्प मोर्चा औरसमाजवादी पार्टी का गठबंधन की घोषणा 27 अक्टूबर को मऊ के हलधरपुर मैदान में अखिलेश यादव की मौजूदगी में होगा। उन्होंने साफ किया हमारे यहां सीट का झगड़ा नहीं है, झगड़ा है तो सिर्फ महंगाई से है , क्योंकि जनता महंगाई से त्रस्त है। हमारा मुद्दा है उत्तर प्रदेश में हिंदू-मुसलमान के बीच जो सांप्रदियकता फैलाई जा रही है, उसको लेकर लड़ाई हो रही है, उसे कैसे शांतिपूर्ण तरीके से बंद किया जाए . ओपी राजभर के मुताबिक पहले भाजपा के साथ गठबंधन किया तो बीजेपी की सरकार बन गई. अब, हमने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया है तो समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बन जाएगी।
ओम प्रकाश राजभर की भागीदारी संकल्प मोर्चा और सपा के बीच गठबंधन तय, मऊ की सभा में होगी औपचारिक घोषणा

