श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े की आचार्य पीठ हरिहर आश्रम हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत देर शाम पहुंचे। उन्होंने आश्रम में संत समाज से मुलाकात की और कई बिंदुओं पर वार्तालाप की।
डाॅ. मोहनराव भागवत बीते रविवार को आश्रम के मृत्युंजय मंडप में संतों के सान्निध्य में आयोजित धर्मसभा में शिरकत करने पहुंचे। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज के पीठ पर विराजमान हुए 25 वर्ष पूर्ण हुए हैं। तीन दिवसीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

