सेंसेक्स ने लगाई छलांग, पहली बार 62000 अंको के साथ खुला बाज़ार

मुंबई : आज शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई के साथ खुला है। सेंसेक्स आज करीब 62000 पर खुला , ऐसा पहली बार हुआ है जब सेंसेक्स इतने अंकों के साथ खुला है। बता दें कि सोमवार को सेंसेक्स 658 अंकों की उछाल के साथ 61,963 अंकों तक पहुंच गया था , और सोमवार शाम को 459.64 अंक के मुनाफे के साथ 61,765.59 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। और शेयर बाजारों में लगातार सातवें दिन तेजी देखी गई है ।

बैंकिंग , आईटी और मेटल कंपनियों के शेयरों में ज़बरदस्त तेज़ी देखी गई है। वहीं मंगलवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स 62 हजार के आंकड़े को पार कर गया। वहीं, बाज़ार के जानकारों का कहना है कि फेस्टिव सीजन में बाज़ार की यह तेज़ी अच्छा शगुन है। शुरुआती आंकड़ों से यही पता चलता कि भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी आ रही है. यह अब पुनरुद्धार की राह पर चलने लगा है।शेयर में बढ़त के साथ साथ आईआरसीटीसी ने भी ग्राहकों को अच्छे रिटर्न दिए है। पिछले दो सालों में आईआरसीटीसी के शेयरों ने इन्वेस्टर्स को 1600 परसेंट तक का रिटर्न दिया है। बता दें, आईआरसीटीसी के शेयरों की लिस्टिंग 18 अक्टूबर 2019 को हुई थी. उस समय शेयरों की लिस्टिंग 320 रुपए पर हुई थी. अब दो साल बाद 18 अक्टूबर 2021 को आईआरसीटीसी के शेयर की कीमत 6 हज़ार रूपए के करीब है।