क्रिसमस और नई साल के जश्न की तैयारियां होनी शुरू हो गयीं हैं। इसी कड़ी में हेंवलघाटी, तपोवन और शिवपुरी क्षेत्र में कैंप सजने लगे हैं। दिल्ली, हरियाणा, मुंबई, राजस्थान समेत विभिन्न प्रांतों के पर्यटक यहां आते हैं। पर्यटकों के लिए यह दिन यादगार बनाने के लिए कैंप संचालकों ने तैयारियां करनी शुरू कर ली हैं। क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए अब तक करीब 40 प्रतिशत सैलानियों ने ऑनलाइन बुकिंग भी की हैं। कई पर्यटक तैयारियों को लेकर जानकारी ले रहे हैं। इसके अलावा हेंवलघाटी क्षेत्र अंतर्गत रत्तापानी, गरुड़चट्टी, घटूटगाड़, मोहनचट्टी, बैरागढ़, बिजनी, नैल, शिवपुरी क्षेत्र अंतर्गत कौड़ियाला, व्यासी, गूलर और तपोवन अंतर्गत घूघतानी, पाथौं, क्यार्की आदि क्षेत्रों में पर्यटकों के लिए लग्जरी कैंप सजे हैं। कैंपों में अब तक करीब 40 प्रतिशत ऑनलाइन बुकिंग हो गई है।
क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट के जश्न की तैयारियां शुरू,ऋषिकेश में बुकिंग पूरी

