देहरादून के हर्रावाला में कुछ अराजक तत्वों ने एक मंदिर पर पत्थरबाजी की। जिसके बाद से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा भरा हुआ है। खबर मिलते ही घटनास्थल पर सीओ, कोतवाल और अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे। वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश शाह ने जानकारी दी कि सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध की गतिविधियां कैद हुई हैं। मंदिर के शीशे भी टूटे हैं। मामले की छानबीन हो रही है।
मंदिर पर फेंका पत्थर, सीसीटीवी में कैद हुआ शख्स

