पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी के निधन से भाजपा में शोक की लहर है। आज शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिजनों से मिलने पहुंचे परिवार को सांत्वना दी। वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके जाने से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है आज शनिवार को सीएम धामी ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
सीएम ने कहा कि मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से यही कामना करता हूँ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी गांववासी के निधन पर दुख व्यक्त किया।

