देहरादून : उत्तराखंड में दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन में देश-दुनिया के 5000 से अधिक निवेशक और प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। राज्य में विभिन्न सेक्टर में निवेश के लिए अभी तक तीन लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए हैं। वहीं तीन विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद पीएम मोदी पहली बार उत्तराखंड आए हैं। आज इस समिट में बाबा रामदेव ने कहा कि हेल्थ से लेकर एजुकेशन तक यहां अपार अवसर हैं और मैं सभी कंपनियों से आह्वान करुंगा कि अपने सीएसआर से यहां स्कूल तैयार करें। उन्होंने देहरादून के एयरपोर्ट को 24 घंटे के लिए खोले जाने की भी मांग उठाई। इससे उद्योगपतियों को और आसानी होगी। बाबा रामदेव ने ये भी कहा है कि पतंजलि 10 हजार करोड़ का निवेश करेगा और 10 हजार लोगों को जॉब मिलेंगी। मैं सभी कॉरपोरेट हाउस से आह्वान करता हूं कि अपना एक कॉरपोरेट हाउस उत्तराखंड में भी बना लो, आपकी उम्र बढ़ जाएगी।
Related Posts
आठ जिलों में आज भारी बारिश,और सक्रिय होगा मानसून
भारी बारिश से अब राज्यों में बुरा हाल और पर्वतीय इलाकों से देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, ऊधमसिंह…
कारीगर हत्याकांड का हुआ खुलासा,कौन निकला कातिल ?
प्रदेश में पुलिस ने तंदूर के कारीगर विजयपाल सिंह नेगी की मौत का मामला खोल कर रख दिया है जिसमें…
जयकारों के साथ ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए रवाना हुए बाबा
ऊखीमठ : भगवान केदारनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली ने आज सोमवार को अपने हिमालय स्थित केदारनाथ धाम के लिए…

