प्रदेश में वर्चुअल रजिस्ट्री की सुविधा हुई, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

प्रदेश में अब घर बैठे रजिस्ट्री करवा सकते हैं। प्रदेश मंत्रिमंडल ने बीते दिन सोमवार को घर बैठे रजिस्ट्री कराने की वर्चुअल प्रक्रिया के प्रस्ताव मंजूर हो गया है। अब लोगों को भूमि व अन्य संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए कार्यालय जाकर ठोकर नहीं खानी पड़ेंगी। उनके पास वर्चुअल रजिस्ट्री कराने के विकल्प होगा। इससे जहां रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े होने पर भी रोक लगेगी। बुजुर्गों और बीमारों को भी सुविधा होगी। उन्हें रजिस्ट्री कराने के लिए कार्यालय नहीं जाना होगा। अभी जो प्रावधान है उसके अनुसार, लेखपत्रों के निबंधन यानी रजिस्ट्री कराने के लिए कार्यालय में उपस्थित होकर बयान दर्ज कराने होते हैं।

दूरस्थ स्थानों पर रहने वाले लोगों के लिए कार्यालय आकर पंजीकरण कराना नहीं हो पाता है। वर्चुअल रजिस्ट्रेशन से ऐसा पंजीकरण आसान होगा। इस प्रक्रिया के लागू होने से औद्योगिक निवेश को भी बल मिलेगा। उप निबंधक कार्यालय में वीडियो केवाईसी के माध्यम से पक्षकारों के तथ्यों की जांच होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *