नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल रहा है बीते दो दिन से यहां रुक-रुक कर हलकी बारिश हो रही है। बारिश से प्रदूषण कम हो रहा है। हवा बेहद खराब श्रेणी में है। उम्मीद है की अगले दो दिन तक बूंदाबांदी के आसर से प्रदूषण में कुछ और साफ़ होगा। बीते दिन मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई घटकर 312 पर पहुंच गया जो सोमवार के मुकाबले 83 अंक कम है।आपको बतादें कि मौसम विज्ञान संस्थान के अनुसार बीते दिन मंगलवार को दिल्ली में मुख्य सतही हवा 12-15 किमी प्रति घंटे की गति के साथ दक्षिणपूर्व दिशाओं से चल रही थी। दिन में बहुत हल्की बारिश व बूंदाबांदी रही और बारिश के कारण वातावरण में धुले प्रदूषक तत्व जमीन पर आ गए।मंगलवार को एक्यूआई 413 दर्ज किया गया।
हो सकती है बूंदाबांदी, हवा में सुधार नहीं

