दिवाली वाले दिन से उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में हुए मलबे हादसे के बाद से लगातार 41 मजदूरों को बाहर निकलने का प्रयास जारी है। लेकिन आज बुधवार 11वे दिन भी अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। मजदूरों से बात करने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने ऑडियो कम्युनिकेशन शुरू किया है। भीतर माइक्रोफोन और स्पीकर भेजा गया है। सचिव डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया है कि कुछ मजदूरों को पेट में खराबी व दर्द हो रहा है जिसके लिए दवाई भेजी गई है। साथ ही मजदूरों को कुछ जरूरी कपड़े, ब्रश, पेस्ट आदि सामान भी डाला गया है। अभियान सफलता की ओर बढ़ रहा है। जल्दी अच्छी खबर आएगी। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी सिलक्यारा पहुंचे हैं। उन्होंने अधिकारियों से बचाव अभियान कीजानकारी ली। मशीन से 39 मीटर तक ड्रिलिंग हो चुकी है। कुल 57 से 60 मीटर तक ड्रिलिंग होनी है।
सुरंग में श्रमिकों को दवाइयों की पड़ी ज़रूरत, माइक्रोफोन से हुई बात

