बकरी ने जन्मा इंसान का बच्चा,देखने को उमड़ी भीड़

यूपी के जालौन जिले के कुठौंद कस्बे से ऐसी खबर मिल रही है जिसे सुनकर आप हैरानी में पड़ जाएंगे, दरअसल, नवासी गांव में बकरी से जन्मे दो बच्चों को देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गयीं। बच्चों का आकार बिल्कुल इंसानी बच्चों की तरह दिख रहा था और शरीर पर बाल थे ही नहीं। हाथ-पैर जरूर बकरी की तरह ही थे, लेकिन मुंह काफी हद तक इंसानों के बच्चों की तरह दिखाई दे रहा था। यह देख गांव के लोगों का बच्चों को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। जन्म के पांच मिनट बाद दोनों ही बच्चों ने दम तोड़ दिया। कुठौंद के इस गांव के रहने वाले पशुपालक कमलेश दोहरे की बकरी ने बीते दिन मंगलवार को दो बच्चों को जन्म दिया जो कि उनका कम प्रसव काल में जन्म हो गया है।

आगरा चेहरे की बात करें तो बनावट और पूरा आकार इंसानों की बच्चों की तरह था। हाथ और पैर बकरी की तरह ही थे। जैसे ही लोगों को यह जानकारी हुई, हड़कंप मचा गया दूर दूर से लोग वहां इस नज़ारे को देखने पहुंचे।  आसपास और दूर दराज गांव के लोग बकरी के इन बच्चों को देखने कमलेश के घर आने लगे। बच्चे कमजोर बहुत थे।  कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *