पूर्व CM पर बिजली चोरी का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि दीपावली के चलते उनके जेपीनगर आवास को सजावटी लाइट से गुलजार किया गया  जिसके लिए बिजली चोरी हुई है। सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के बेटे की आलोचना हुई है और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पर गंभीर आरोप लगे हैं कि कुमारस्वामी के जेपीनगर आवास को सजावटी लाइट से सजाया गया, जिसके लिए बिजली चोरी की गई।   इसपर कुमारस्वामी ने सफाई में कहा है कि यह उनकी गलती नहीं है। बल्कि निजी डेकोरेटर  की ग़लती है।

 जिसने पास के बिजली के खंभे से ही सीधा कनेक्शन जोड़ा उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत इसे हटवाया। हटवा दिया और घर केमीटर बोर्ड से बिजली का कनेक्शन दिया। कुमारस्वामी ने कहा, मुझे इसको लेकर खेद है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोटे मुद्दे को बड़ा मुद्दा बनाने में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *