आर्यन खान ने चरस के सेवन पर भरी हामी,साथी अरबाज मर्चेंट के पास से 6 ग्राम चरस बरामद

क्रूज पार्टी ड्रग मामलें में किंगखान शाहरुख़ का बेटा आर्यन खान न्यायिक हिरासत में हैं, जहाँ लम्बी पूछताछ के बाद आज आर्यन खान ने अपने चरस का सेवन करने की बात को खुलकर स्वीकार किया है। ड्रग्स केस में सह-आरोपी अरबाज मर्चेंट के पास से 6 ग्राम चरस बरामद भी हुई। जिस चरस को आर्यन और अरबाज क्रूज़ में लेने वाले थे। एनसीबी ने आज (बुधवार) को कोर्ट में दाखिल किए जवाब में यह बात कही है। इसके साथ ही यह भी सामने आया है कि शुरुआती जांच में निकलकर आया है कि  शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान द्वारा प्रतिबंधित मादक पदार्थों की खरीद अरबाज मर्चेंट से किया जाता था। आर्यन खान की जमानत अर्जी पर सुनवाई के चलते एजेंसी ने बताया है कि ‘जांच के दौरान पाए गए पदार्थों की प्रारंभिक जांच से यह पता चलता है कि आर्यन खान की प्रतिबंधित पदार्थों की अवैध खरीद और वितरण में पूरी भूमिका थी। उनकी यह संदिग्ध भूमिका अब एजेंसी द्वारा साफ़ तौर पर बताई गई है। और खुद आज आर्यन खान ने चरस का सेवन करने वाली बात को स्वीकार किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *