जम्मू-कश्मीर : सीमा सड़क संगठन ने जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा तक सड़क विकसित की है। बीते दिन सोमवार को पहली बार वाहन अमरनाथ गुफा तक पहुँच चुके हैं। अधिकारियों ने कहा कि मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में बालटाल आधार शिविर के माध्यम से दोमेल से अमरनाथ गुफा तक सड़क तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि सीमा सड़क संगठन के जवानों ने कठिन कार्य पूरा कर लिया है।
अमरनाथ गुफा मंदिर तक सड़क संपर्क का विस्तार करके इतिहास रच दिया है। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि पहला जत्था भी मंदिर में पहुंचा है। पिछले साल बीआरओ को गुफा तक जाने वाले दोनों मार्गों के रखरखाव की जिम्मेदारी दी है।

