देहरादून : आज प्रदेश में छात्रसंघ मतदान जारी है, मतदान शाम पांच बजे तक होगा आज ही इसके परिणाम का भी एलान होगा। इसी दिन शपथ ग्रहण भी होगा। देहरादून : ओखलकांडा ब्लॉक के राजकीय महाविद्यालय पतलोट में छात्रसंघ का चुनाव निर्विरोध निर्वाचित हुआ है। छात्र संघ के सात पदों पर एक-एक प्रत्याशी के ही मैदान में हैं बिना चुनाव हुए ही गठन हुआ है। छात्र संघ अध्यक्ष ललित सिंह, उपाध्यक्ष हिमांशी पनेरू, सचिव पूजा पनेरू, संयुक्त सचिव महिपाल सिंह, कोषाध्यक्ष प्रेमा बिष्ट, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि इंदू मटियाली और सांस्कृतिक सचिव के पद पर उमा भट्ट निर्वाचित हुए । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जीएस यादव ने निर्वाचित छात्रसंघ के पदाधिकारियों को शपथ कराई।देहरादून के डीएवी एमकेपी और एसजीआरआर कॉलेज में मतदान संपन्न हो गया है।
ऋषिकेश कॉलेज में 1:35 बजे तक 65.3% हुआ मतदान

